उत्तराखंड राज्य कर्मचारी आयोग के उपाध्यक्ष भगवत प्रसाद मकवाना ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सेवा पखवाड़ा में सफाई अभियान किया

सितंबर 24 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर भाजपा के सेवा पखवाड़ा एवं स्वच्छ भारत अभियान के अंतर्गत आज उत्तराखंड राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के उपाध्यक्ष (राज्यमंत्री) भगवत प्रसाद मकवाना ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय पार्क में साफ सफाई की l
राज्यमंत्री मकवाना के नेतृत्व में आज भाजपा एवं राष्ट्रीय वाल्मिकी क्रांतिकारी मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने पार्क में सफाई की l इस अवसर पर मकवाना ने कहा कि पण्डित उपाध्याय अंत्योदय एवं समानता के पक्षधर रहे l उन्होंने सभी से डॉ उपाध्याय के पदचिन्हों पर चलने का आह्वान किया l मकवाना ने पंडित दीनदयाल सेवा प्रतिष्ठान की कार्यकारी अध्यक्ष एवं राज्यमंत्री विनोद उनियाल एवं नगर निगम के वरिष्ठ स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर अविनाश खन्ना का उनके द्वारा किए गए सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया l साथ ही उन्होंने डॉ खन्ना को पार्क की नियमित सफाई के निर्देश भी दिए l
इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र मोहन केसला, राजेश राजोरिया, पार्षद विशाल कुमार, एससी/एसटी उप योजना के सदस्य जयपाल वाल्मीकि, भाजपा नेता दयाराम,भाजपा एससी मोर्चा के पूर्व महानगर उपाध्यक्ष नीरज नागलिया, भाजपा डालनवाला मण्डल के मीडिया संयोजक विनोद घाघट, करनपुर मंडल उपाध्यक्ष राजीव राजौरी, राजेंद्र रीडीहान, अनिल कुमार , कृष्णा चौहान, अनीता देवी, महानगर एससी मोर्चा आईटी प्रभारी संयम कुमार, करनपुर मण्डल के पूर्व उपाध्यक्ष विक्रम टांक, पंडित दीनदयाल उपाध्याय सेवा प्रतिष्ठान की महामंत्री सुभाषिनी डिमरी, महामंत्री (प्रशासन) महेश गुप्ता आदि शामिल रहे l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *